Advertisements
Spread the love

डॉक्टरों को अज्ञात फोन कॉल कर उनसे तीन- चार हजार रुपए की रंगदारी मांगी जाती है…

जमशेदपुर :नवीन प्रधान

जमशेदपुर :जमशेदपुर के डॉक्टरों से इन दोनों फोन पर रंगदारी मांगी जा रही है। इससे सारे चिकित्सक डरे हुए है। लोग भयाक्रांत हैं।शनिवार को डॉक्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर के एसएसपी कार्यालय पहुंचा और एसएसपी से मुलाकात कर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

डॉक्टरों ने बताया कि अज्ञात फोन कॉल कर उनसे तीन- चार हजार रुपए की रंगदारी मांगी जाती है।हालांकि एसएसपी ने रंगदारी के दावे को खारिज करते हुए कहा कि जो पैसे की मांग कर रहा है वह साइको है। कोई बड़ा अपराधी या आपराधिक गिरोह का सदस्य नहीं है।उसकी पहचान कर ली गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वैसे मामला चाहे जो भी हो शहर के चिकित्सक इन दिनों भयभीत हैं।

You missed