Spread the love

चाकुलिया: चड़क पूजा के तीसरे दिन भोक्ता जमीन पर लेटते हुए पहुंचे मंदिर, श्रद्धापूर्वक की पूजा- अर्चना

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित चंडेश्वर शिव मंदिर में रविवार से शुरू हुई पांच दिवसीय चड़क पूजा के तीसरे दिन मंगलवार को भोक्ताओं ने जमीन पर लेटते हुए मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा की. भोक्ताओं ने पक्का घाट तालाब में स्नान कर गाजे बाजे के साथ जमीन पर लेटते हुए मंदिर पहुंचे और श्रद्धा पूर्वक भगवान शिव की पूजा की. भोक्ताओं को देखने के लिए मंदिर परिसर में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. इस मौके पर मुन्ना भारती, निताई गोप, हरा सीट, कोका माझी, हेमंत नाथ, इप्पी बेहरा, रिंकू बेहरा, चंदन सरदार, शंकर बेहरा, तरूण नामता, गणेश नाथ, तनमय मोदक आदि उपस्थित थे.

Advertisements
Advertisements