Advertisements
Spread the love

बहरागोड़ा को अनुमंडल बनाने की मांग को लेकर विधायक समीर मोहंती ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
बहरागोड़ा विधानसभा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की. इस दौरान विधायक ने बहरागोड़ा क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए चार प्रमुख मांगों को सरकार के समक्ष रखा. इस दौरान विधायक समीर मोहंती ने बहरागोड़ा को अनुमंडल बनाने की दिशा में त्वरित पहल करने का आग्रह किया. साथ ही विधायक ने राज्य सरकार की मईंया सम्मान योजना को लेकर भी मुख्यमंत्री से चर्चा की. उन्होंने इस योजना को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बताया और इसके प्रभाव को और व्यापक बनाने पर बल दिया. विधायक ने बहरागोड़ा कॉलेज में कम्युनिटी हॉल, पुस्तकालय, ऑडिटोरियम आदि जैसी निर्माण करने की मांग की. साथ ही विधायक ने मुख्यमंत्री से कालापाथर और सरडीहा पंचायत में निर्मित देशबंधु सिंचाई नहर का शीघ्र जीर्णोद्धार कराने का मांग किया.

Advertisements

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर