चाकुलिया: चैती छठ के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चैत्र मास में चार दिवसीय चैती छठ व्रत का गुरुवार को तीसरा दिन रहा. इस दिन व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर सूर्य देव की पूजा-अर्चना की. छठ व्रत में आज के दिन का खास महत्व है. षष्ठी तिथि के कारण ही इस व्रत को छठ कहा जाता है. दिन भर निर्जला उपवास रख कर व्रतियों ने ढलते हुए सूरज की पूजा की. इस दौरान कई व्रतियों ने अपने घर, नदी ओर तालाबों के किनारे अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया.
Advertisements

Advertisements


