
चाकुलिया: पद्मश्री जमुना टुडू ने साल पेड़ में राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन, लिया जंगल संरक्षण करने का संकल्प
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के भातकुंडा पंचायत स्थित भालुकबिंदा गांव के सुनसुनिया जंगल में वन सुरक्षा समिति और जोहार भारत फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पद्मश्री जमुना टुडू ने समिति के सदस्यों के साथ जंगल में साल पेड़ पर राखी बांधकर जंगल संरक्षण करने का संकल्प लिया.


पद्मश्री जमुना टुडू ने कहा कि पेड़ पौधे हमारे जीवन के लिए अहम है. रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित कर हर वर्ष समिति की बहनें पेड़ों को अपना भाई मानकर रक्षा सूत्र बांधकर पेड़ों को संरक्षण करने का संकल्प लेती है. जंगल संरक्षण कार्य ही उन्हें एक पहचान दी है. सभी मिलकर पेड़ पौधों का संरक्षण करें और अपने बेटा और बेटी के जन्मदिन पर पांच पांच पौधे जरूर लगाएं तभी सही मायने में जंगल का संरक्षण होगा. उन्होंने बताया की वे इस आंदोलन को आज राज्य और अन्य राज्यों में जाकर जंगल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है. उन्होंने लोगों से अपील किया कि इस कार्य में सभी सहयोग करें.

इस मौके पर सुमित्रा महतो, जासनी सोरेन, अंजू महतो, अंजली हेंब्रम, सलाखों हेंब्रम, धानी सोरेन, पूजा मुंडा, सुचित्रा महतो, माधवी महतो, साकरो मुर्मू, दीपाली महतो, बांगी सोरेन, दासी कर्मकार, लक्ष्मी महतो, बिमला महतो, भारती सबर, ममता महतो, करमी टुडू, माया टुडू, मालती टुडू, रेणुका टुडू, मानसिंह मुंडा आदि उपस्थित थे.

