चाकुलिया: पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी के सौजन्य से लोधाशोली के खिलाड़ियों को मिला फुटबॉल
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत लोधाशोली पंचायत के लोधाशोली गांव में रविवार को फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी के निर्देश पर युवा समाजसेवी सहदेव गोप के द्वारा युवा खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल का वितरण किया गया. ज्ञात हो कि पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी के सौजन्य से फुटबॉल खिलाड़ी प्रेमियों को खेल का प्रोत्साहन व होसला बढ़ाने के लिए फुटबॉल का वितरण किया जा रहा है. इस पहल से युवाओं में उत्साह देखने को मिला. इस मौके पर षष्ठी गोप, राहुल गोप, असित गोप, भोला नाथ गोप, उत्तम बेहरा, चैतन्य मांडी, भबरंजन गोप, डोमन चंद्र गोप, नयन गोप, शंकर गोप, ललित गोप, मलय गोप, रोहन गोप, अजय गोप, जगदीश गोप आदि उपस्थित थे.
Advertisements

Advertisements

Related posts:

