Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: पुलिस ने पूर्णापानी में अवैध लकड़ी लदा पिकअप को जब्त कर वन विभाग को सौंपा, एक गिरफ्तार

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया थाना क्षेत्र के पूर्णापानी गांव से पुलिस ने अवैध लकड़ी लदे एक पिकअप वाहन को पकड़कर वन विभाग के हवाले कर दिया गया. मामले में आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग को सूचना दी गई और वाहन को विभाग के सुपुर्द कर दिया गया. इस दौरान पुलिस ने अवैध लड़की से अदा पिकअप वैन संख्य डब्लूबी 29 बी 9503 गाड़ी के साथ एक व्यक्ति चियाबाँधी निवासी शैलेन महतो को भी गिरफ्तार कर वन विभाग को सौंप दिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूत्रों के आधार पर छापामारी कर पूर्णापानी गांव में अवैध लकड़ी लदे पिकअप को पकड़ा. पुलिस ने वन विभाग से संपर्क स्थापित कर इसकी सूचना दी ओर इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए वाहन को वन विभाग को सौंप दिया गया है. इस दौरान पूछताछ के क्रम में पिकअप वैन का कागजाद भी नहीं पाया गया. वन विभाग की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

You missed