Advertisements
Spread the love

चाकुलिया पुलिस ने मुहर्रम पर्व को लेकर निकाला फ्लैग मार्च, आमजनों को दिया गया शांति का पैगाम

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक व भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को फ्लैग मार्च किया गया. थाना प्रभारी संतोष कुमार के निर्देश पर निकाले गए फ्लैग मार्च में एसआई कबींद्र पोद्दार, पीताम्बर मंडल, ब्रजेश सिंह समेत थाना के पदाधिकारी के अलावे सशस्त्र बल शामिल थे. यह फ्लैग मार्च मुख्यालय बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया. ज्ञात हो की मुहर्रम पर्व को शांति और भयमुक्त माहौल में मनाने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर फ्लैग मार्च निकाली गई, फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजनों को शांति का पैगाम दिया गया.

Advertisements

You missed