Spread the love

चाकुलिया: वेतन नहीं मिलने पर आर्थिक संकट से जूझ रहे पंप ऑपरेटर, संबंधित ठेकेदार नहीं उठाते है फोन

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत के मोटर पंप हाउस में कार्यरत ऑपरेटरों को पिछले तीन माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण अक्रोश है. इस संबंध में पंप ऑपरेटर आरिफ़ अंसारी, मदन बेरा, असित नाथ, विकास दास, चंदन बेरा, अरिजीत दत्ता, कमलकांत बारीक, रविदास महतो, सत्यनारायण मांडी एवं शंकर चंद्र महतो ने बताया कि तीन महीने बीत चुके हैं और चौथा महीना शुरू हो गया है, लेकिन अब तक संबंधित ठेकेदार द्वारा मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है.

Advertisements
Advertisements

ऑपरेटरों का कहना हैं कि वे लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण उनके सामने आर्थिक एवं मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. अब तक वेतन के भुगतान को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है. साथ ही ठेकेदार द्वारा पंप ऑपरेटरों का फोन भी नहीं उठाया जा रहा है, जिससे पंप ऑपरेटरों के बीच आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है.

You missed