Spread the love

चाकुलिया: नागा बाबा मंदिर से 27 मार्च को गाजे बाजे के साथ निकलेगा रामनवमी का अखाड़ा जुलूस, 24 को होगा प्रतियोगिता

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित पुराना बाजार स्थित मां रंकिणी मंदिर परिसर में शनिवार को रामनवमी अखाड़ा जुलूस निकालने तथा समिति के गठन को लेकर आमसभा का आयोजन किया गया. इस बैठक की अध्यक्षता पवन अग्रवाल ने किया.

Advertisements
Advertisements

 

इस दौरान बैठक में रामनवमी अखाड़ा जुलूस हेतु संयोजक के रूप में दिनेश सिंह और सहसंयोजक के रूप में विवेक लोधा, राजकुमार मिश्रा, मौसमी मल्लिक, संजय दास, राजेश नामाता, संजीव दास और संजीव मांडी को सर्वसम्मति से चुन लिया गया. कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जयदीप मुर्मू, चंद्र प्रकाश सिंह चौहान, रोहित लोधा, शुभम दास, सत्य प्रकाश सिंह, विक्रम लोधा, पवन सिंह, संदीप चंद, दीपक सिंह, रत्नेश कुमार, संदीप चक्रवर्ती, प्रकाश मिश्रा, विशाल बारीक समेत 23 युवक शामिल हैं.

इस दौरान बैठक में निर्णय लिया गया कि पूरे चाकुलिया को झंडे से पटाया जाएगा. नागा बाबा मंदिर परिसर से 27 मार्च को गाजे बाजे के साथ रामनवमी का अखाड़ा जुलूस निकाला जाएगा. 24 मार्च को शाम 5 बजे से डाक बंगला परिसर में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा.

You missed