Spread the love

पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष अमिता रक्षित ने यूपीएससी में 41वीं रैंक लाने वाली सुदीपा दत्ता को किया सम्मानित

Advertisements
Advertisements


दुमका संवाददाता, मौसम गुप्ता

 

दुमका नगर परिषद् की पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेत्री अमिता रक्षित ने यूपीएससी में 41वीं रैंक हासिल करने वाली दुमका की बेटी सुदीपा दत्ता को शॉल, पुष्प और मिठाई भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अमिता रक्षित ने कहा कि सुदीपा दत्ता की उपलब्धि दुमका और पूरे झारखंड राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण का यह एक बड़ा उदाहरण है कि बंगाली समुदाय की बेटी सुदीपा दत्ता ने प्रतिष्ठित संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा में 41वां स्थान प्राप्त कर दुमका की माटी को गौरवान्वित किया है। अमिता रक्षित ने कहा कि सुदीपा की सफलता से उनका मन प्रफुल्लित हुआ है और ऐसी बेटियों पर पूरे समाज को गर्व है। उन्होंने कहा कि सुदीपा की यह उपलब्धि जिले के युवाओं, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। साथ ही उन्होंने सुदीपा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You missed