Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: 26वां दो दिवसीय श्याम महोत्सव के पहले दिन श्याम अखंड ज्योति पाठ का हुआ आयोजन

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के स्टील फैक्ट्री स्थित श्याम वाटिका में श्याम युवा सत्संग समिति के तत्वावधान में आयोजित 26वां दो दिवसीय श्याम महोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को श्याम अखंड ज्योति पाठ का आयोजन किया गया. इस दौरान कोलकाता के रंगरसिया ग्रुप से आए श्याम पाठवाचक आकाश-परिचय ने अखंड ज्योति पाठ की. मौके पर अनेकों महिला और पुरूष श्याम अखंड ज्योति पाठ में शामिल हुए. इस दरमियान महिला और पुरूषों ने अपने अपने हाथों में श्याम नाम की मेहंदी रचाई.

Advertisements

 

वहीं महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी द्वारा संचालित गौशाला परिसर से गाजे बाजे के साथ भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी. निशान यात्रा मुख्य पथ होते हुए श्याम वाटिका पहुंचकर समाप्त होगा. शाम में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा. इस भजन संध्या में भजन गायक गोविंद धामानी, मनोज वर्मा, प्रेम सोनी, माही गर्ग और चाकुलिया के अमित शर्मा अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे. श्याम महोत्सव के दौरान शीश की दानी, अखंड ज्योत, अलौकिक श्रृंगार, भव्य दरबार और छप्पन भोग विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा.