Spread the love

चाकुलिया: नागाबाबा मंदिर से निकला रामनवमी का भव्य जुलूस, छऊ नाच रहा आकर्षक का केंद्र

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया के नागाबाबा मंदिर परिसर से शुक्रवार को धूमधाम से भव्य राम दरबार के साथ गाजे बाजे के साथ रामनवमी का जुलूस निकाला गया. जुलूस में शामिल लोग जय श्री राम और जय हनुमान के नारे लगाए.

Advertisements
Advertisements

रामनवमी जुलूस में भव्य छऊ नाच आकर्षक का केंद्र रहा. इस दौरान पूरे जुलूस में छऊ नाच लोगो को खूब लुभाया. नागाबाबा मंदिर परिसर से निकला रामनवमी जुलूस मुख्य सड़क होते हुए पुराना बाजार स्थित बिरसा चौक पहुंचकर समाप्त हुआ.

रामनवमी जुलूस को लेकर जगह जगह पर समाजसेवियों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों के बीच पानी और शरबत का वितरण किया गया. वहीं मनोज शर्मा द्वारा घुघनी का वितरण किया गया.

जुलूस में शामिल युवक जगह जगह पर एक से बढ़कर एक करतब दिखाए. जुलूस के पूर्व कमेटी द्वारा विधायक समीर मोहंती को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया. वहीं उपस्थित अन्य अतिथियों को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुलूस के साथ बीडीओ आरती मुंडा, थाना प्रभारी राजेश कुमार दलबल के साथ शामिल थे. जुलूस में झामुमो नेता सरोज महापात्र, उप प्रमुख कविता साव, नगर अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, उपाध्यक्ष राज मिश्रा, बीरेंद्र तिवारी, राजेश्वर पांडे, साधन मल्लिक, दिनेश सिंह, मुन्ना सिंह, राजेश लोधा, टुलू साव, संजय दास, रत्नेश कुमार, दीपक सिंह, पवन अग्रवाल, संजय पासवान, विवेकानंद लोधा, राजेश सिंह आदि उपस्थित थे.

You missed