Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: रेंगड़पाहाड़ी के मां शीतला माता पूजा में समाजसेवी कुणाल महतो शामिल होकर की पूजा अर्चना

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के रेंगड़पाहाड़ी में मां शीतला माता पूजा उत्सव बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया. इस पावन अवसर पर युवा समाजसेवी कुणाल महतो शामिल हुए और विधिवत पूजा-अर्चना कर मां शीतला से क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.

Advertisements

पूजा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी. महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ पूजा में भाग लिया. पारंपरिक इस दौरान रीति-रिवाजों के अनुसार मां शीतला की आराधना की गई और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा.

कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने बताया कि यह पूजा हर वर्ष पूरे उत्साह के साथ आयोजित की जाती है, जिसमें आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं. इस तरह के धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ सांस्कृतिक परंपराओं को भी जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, पार्थों महतो, चंदन महतो सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे.

You missed