
ओल चिकी अध्ययन केंद्रों की वार्षिक परीक्षा सफल, सचिव बाबू राम सोरेन ने किया निरीक्षण
चांडिल-अनुमण्डल के नीमडीह-ईचागढ़-कुकड़ू चाण्डिल , राजनगर सहित 820+ विद्यार्थियों ने दी परीक्षा झारखंड में ओल चिकी भाषा के संरक्षण और शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहां विभिन्न प्रखंडों में संचालित अध्ययन केंद्रों की वार्षिक परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। 22 मार्च 2026, रविवार को आदिम डेवलपमेंट सोसायटी झारखंड के सचिव बाबु राम सोरेन के नेतृत्व में चांडिल, नीमडीह, ईचागढ़ और कुकड़ू और राजनगर प्रखंड में संचालित ओल चिकी अध्ययन केंद्रों में चल रही परीक्षा का निरीक्षण किया गया।
यह परीक्षा AADIM DEVELOPMENT SOCIETY और Tata Steel Foundation के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसमें सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा शनिवार और रविवार को संपन्न हुई। इस दौरान कुल 5 प्रखंडों के 820 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।परीक्षा कुल 13 केंद्रों पर आयोजित की गई, जिनमें चेनपुर, कान्दरबेड़ा, चिलगु, काठजोड़ सालगाडीह, बरलाखा, शहरबेड़ा, खुड़ियाडीह, रोयाडीह, रांका, चोकेगरिया, सिंदूरपुर, कासीडीह और बांदू राजनगर क्लब भवन शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान सचिव बाबू राम सोरेन के साथ इंद्र टुडू, बबलू टुडू, सुनील मार्डी, मांझी बाबा, प्रशांत कुमार मार्डी, सुदन टुडू, बबलू सोरेन, विजय मुर्मू, गणेश सोरेन, लखिंदर मांझी सहित अन्य सदस्य विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा करते नजर आए।
इस सफल आयोजन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि ओल चिकी भाषा और संस्कृति के प्रति लोगों में जागरूकता और उत्साह लगातार बढ़ रहा है।


इस सफल आयोजन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि ओल चिकी भाषा और संस्कृति के प्रति लोगों में जागरूकता और उत्साह लगातार बढ़ रहा है।