Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: मनोहर लाल +2 उच्च विद्यालय में थाना प्रभारी राजेश कुमार ने चलाया नशा मुक्ति एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता अभियान

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित स्थित मनोहर लाल +2 उच्च विद्यालय में मंगलवार को करीब 500 विद्यार्थियों के बीच थाना प्रभारी राजेश कुमार ने जागरूकता अभियान चलाया. इस अभियान के तहत थाना प्रभारी राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया. साथ ही छात्रों को बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के उपायों से अवगत कराया गया. उन्हें ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी साझा करने जैसी साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने की सलाह दी गई. इसके अलावा विद्यार्थियों को अनैतिक एवं असामाजिक गतिविधियों से दूर रहकर अनुशासित जीवन अपनाने, कानून का सम्मान करने तथा समाज के जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया.

 

इस दौरान थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में सही सोच, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है, ताकि वे भविष्य में सुरक्षित, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बन सकें. एएसआई पीताम्बर मंडल, प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र महतो आदि उपस्थित थे.

You missed