चाकुलिया: आंधी तूफान से कई घर क्षतिग्रस्त, झामुमो युवा नेता कृति सुंदर महतो ने तिरपाल देकर किया मदद
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के माटियाबांधी पंचायत क्षेत्र में विगत दिन हुए तेज आंधी तूफान ने कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसकी सूचना पाकर झामुमो युवा नेता कृति सुंदर महतो शुक्रवार को घाघरा, पाकुड़ियाशोल, बासाडीहा गांव का दौरा दिया. इस दौरान युवा नेता ने पाकुड़ियाशोल ओर बासाडीहा गांव में कई जरूरतमंदों को तिरपाल देकर मदद किया. साथ ही ग्रामीणों को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया. इस मौके पर उपमुखिया पिंटू महतो, उत्तम महतो, पवन गिरी आदि उपस्थित थे.
Advertisements

Advertisements

Related posts:
जमशेदपुर : छूटे हुए रसोइया का आयुष्मान कार्ड, विद्यालयों में पोषण वाटिका बनाने का दिया गया निर्देश.....
सरायकेला : जन-जन को मादक पदार्थों के कारण हो रहे दुष्प्रभाव के प्रति किया गया जागरूक; मैराथन दौड़ मे...
रामनवमी एवं ईद पर्व को देखते हुए कोवाली थाना परिसर में वीडियो अरुण कुमार मुंडा, सीओ निकिता वाला, डीए...

