
चाकुलिया: वार्षिक माध्यमिक परीक्षा एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित मनोहर लाल +2 उच्च विद्यालय में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र महतो के तत्वाधान में सम्मानित किया गया. इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि प्रसिद्ध शिक्षाविद तथा सेवानिवृत्त शिक्षक मनिद्र नाथ पालित और अजीत दास शामिल थे. इस दौरान सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों के हाथों प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो ओर डायरी देकर पुरस्कृत किया गया.


इस अवसर पर माध्यमिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त सारो हेम्ब्रम को 86.60% लाने पर, द्वितीय स्थान प्राप्त अनूप सिंह को 83.4% लाने पर और तृतीय स्थान प्राप्त सुशांत सिंह को 81.8% लाने पर पुरस्कृत किया गया.
उच्च माध्यमिक कला संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त सुमन कपाट को 83.6% लाने पर, द्वितीय स्थान प्राप्त तीर्थ शंकर सिंह को 84.6% लाने पर और तृतीय स्थान प्राप्त देवला हेम्ब्रम को 84.2% लाने पर पुरस्कृत किया गया.
उच्च माध्यमिक विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त कुनाल पाल को 90.6% लाने पर, द्वितीय स्थान प्राप्त नंदिनी बक्शी को 89.4% लाने पर और तृतीय स्थान प्राप्त बिक्रम दलाई को 89% लाने पर पुरस्कृत किया गया.
वहीं 12वीं की छात्रा कुंतलिका दास को संस्कृत विषय में विद्यालय में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने पर संस्कृत के पीजीटी शिक्षक अमित दत्ता के सौजन्य से विशेष रूप से उपहार देकर पुरस्कृत किया गया.

इस मौके पर शिक्षक प्रसाद मान्ना, सुभाशीष पाल, राजीव लोचन भूई, उमाशंकर पाल, अमित दत्ता, सुराई हँसदा, बहादुर हँसदा, गौतम मंडल, पुरुषोत्तम आनंद, दिनेश कुमार, राकेश रजक, अंजू कुमारी, नेहा ख़लखो, जुही कुमारी, कुमारी चिंतामणि आदि उपस्थित थे.
Related posts:

