Spread the love

एक्यूप्रेशर परिषद झारखंड शाखा राजाउलातू में महेश एक्यूप्रेशर सेंटर का उद्घाटन, निशुल्क एक्यूप्रेशर चिकित्सा जांच शिविर का भी आयोजन किया….

 

राँची/अनगड़ा (अर्जुन कुमार )। एक्यूप्रेशर परिषद झारखंड शाखा के बढ़ते कदम आज दिनांक 30 जुलाई 2023 को राजाउलातू में महेश एक्यूप्रेशर सेंटर का उद्घाटन भूतपूर्व विधानसभा सचिव एवं लोकायुक्त झारखंड विद्युत बोर्ड  महेंद्र प्रसाद एवं एक्यूप्रेशर परिषद झारखंड शाखा के सचिव डॉक्टर मधुसूदन पांडे के द्वारा किया गया इस अवसर पर निशुल्क एक्यूप्रेशर चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के गांव के 70 मरीज का इलाज एवं जांच किया गया जिसमें शुगर थायराइड बीपी कमर दर्द घुटना दर्द सर्वाइकल माइग्रेन पेट दर्द संबंधित रोगों के मरीज सर्वाधिक थे

Advertisements
Advertisements

अपने उद्घाटन भाषण में महेंद्र प्रसाद ने बताया की एक्यूप्रेशर जनोपयोगी पद्धति है कम खर्च में असाध्य से असाध्य रोगों का इलाज किया जा सकता है वहीं एक्यूप्रेशर परिषद झारखंड शाखा सचिव डॉ मधु शिवम पांडे ने एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति से सबको अवगत कराया साथ ही साथ निशुल्क एक्यूप्रेशर ट्रेनिंग की व्यवस्था भी किया जाएगा एवं एक्यूप्रेशर को घर घर पहुंचाने के दिशा में सराहनीय कदम है

इस अवसर पर एक्यूप्रेशर परिषद के सदस्य बलराम महतो नरेश महतो रुक्मिणी कुमारी सरस्वती कुमारी मौजूद थी कार्यक्रम का संचालन महेश प्रजापति ने किया धन्यवाद ज्ञापन बलराम महतो ने किया ।