
चाकुलिया: चालुनिया पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन कर सुशांत महतो को ग्राम प्रधान पद पर किया गया चयन, किया शपथ ग्रहण
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के चालुनिया पंचायत अन्तर्गत जोड़ाम ग्राम में सतीश चन्द्र महतो के अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान ग्राम सभा में निवर्तमान ग्राम प्रधान अजित कुमार महतो के उत्तराधिकारी एक मात्र पुत्र को परम्परा के अनसार सुशांत महतो को ग्राम प्रधान पद पर चयन किया गया. ग्राम सभा में चालुनिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कन्हाई लाल मांडी, ग्राम पारंपरिक प्रधान संघ के अध्यक्ष अरुण बारिक, गिरीश चंद्र महतो सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे.

प्राप्त जानकारी के अनुसार जोड़ाम ग्राम के निवर्तमान ग्राम प्रधान अजित कुमार महतो का पिछले दिनों 8 मार्च को निधन हो गया था. इसके बाद ग्राम प्रधान पद रिक्त था. परम्परा के अनुसार निवर्तमान ग्राम प्रधान का उत्तराधिकारी एक मात्र पुत्र सुशांत महतो को ग्राम प्रधान के रूप में ग्राम प्रधान चुन लिया गया. ग्रामीणों ने नव चयनित ग्राम प्रधान को ग्राम सभा में ही शपथ दिलाई. नव चयनित ग्राम प्रधान सुशांत महतो ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए पद भार संभाल लिया. इसके पूर्व ग्रामीणों ने मृतक ग्राम प्रधान अजित कुमार महतो के आत्म शांति के लिए दो मिनट का मौन पालन किया गया. उपस्थित ग्रामीणों ने हमारी परंपरा और विरासत का शपथ ग्रहण किया.
Related posts:

