
चाकुलिया: शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में नवीन सत्र 2025 -26 का शुभारंभ सरस्वती माता पूजन तथा हवन के साथ हुआ
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शुक्रवार को नवीन सत्र 2025 -26 का शुभारंभ सरस्वती माता पूजन तथा हवन के साथ हुआ. हवन कार्य विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष आलोक लोधा, सदस्य हार्दिक यादव, विकास अग्रवाल, प्रधानाचार्य कमला कांत प्रमाणिक के द्वारा संपन्न हुआ. हवन से विद्यालय का वातावरण जहां एक तरफ भक्तिमय बना रहा. वहीं दूसरी तरफ शुद्ध और पवित्र हो गया. साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा की आगमी सत्र के लिए दिनांक 7/4/25 दिन सोमवार से ग्रीष्मकालीन कक्षाएं चलेगी. विद्यालय आगमन 7 बजे पूर्वाह्न, मध्यावकाश: 10:10 बजे पूर्वाह्न, वाटिका का अवकाश: 10:35 बजे पूर्वाह्न, कक्षा 2 से 10 तक का अवकाश: 12:30 बजे अपराह्न में होगी. हवन पूजन के पश्चात सभी के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इस मौके पर आचार्य अरुण महतो, मनोज महतो, गौरहरि दास, विकास महतो, तापस महतो, बिप्लब टुडू, तापस बेरा, हरिपद महतो, दिलीप महतो, सुजीत मैती, बंदना दास, लक्ष्मी सिंह, मनीषा महतो, बिपाशा महतो, नमिता राउत, कल्पना महतो, पिंकी घोष, डोली कर, सोनाली दास आदि उपस्थित थे.


