
चाकुलिया: महान लोक आस्था का महापर्व चैती छठ उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ हुआ संपन्न
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया में महान लोक आस्था का महापर्व चैती छठ शुक्रवार की सुबह उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ संपन्न हुआ. इसके साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत भी संपन्न हो गया. परिवार के सुख-शांति एवं समृद्धि का संकल्प लिए नहाय-खाय से शुरू हुआ चार दिवसीय महापर्व में व्रतियां खरना के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत रखते हैं, जो आम लोगों के लिए बेहद ही कष्टदायक होता है. मगर इसे आस्था ही कहें कि व्रतियां इस महापर्व को बड़े आराम से पूर्ण करती है. इस दौरान कार्तिक के छठ की तरह पवित्रता का पूरा ख्याल रखा जाता है. नदी घाटों, सरोवरों एवं कृत्रिम छठ घाटों पर व्रतियों ने पूरे निष्ठा के साथ अर्घ्य अर्पित किया. अहले सुबह व्रती अपने परिवार एवं श्रद्धालुओं के बीच सूर्योदय के साथ ही अर्घ्य अर्पित कर चार दिवसीय महापर्व का समापन किया. इस दौरान छठ पर्व के मौके पर प्रचलित कर्णप्रिय लोकगीतों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा.


