Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: सोनाहातु में बिरसा हरित चेतना अभियान के तहत किया गया बैठक

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के सोनाहातु पंचायत अंतर्गत मुटूरखाम गांव में शुक्रवार को ग्राम प्रधान रामेश्वर टुडू की अध्यक्षता में बिरसा हरित चेतना अभियान के तहत एक बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में वन विभाग के राजेश नाथ और वनरक्षी विप्लव कुमार उपस्थित थे. बैठक में वन विभाग के राजेश नाथ और वनरक्षी विप्लव कुमार ने ग्रामीणों के साथ जैविक खाद से अमृत कृषि, मानव जीवन में वनों का महत्व, वनों से मिलने वाले लाभ, वन प्राणियों का महत्व, स्वच्छता से लाभ, शिक्षा का महत्व और बाल विवाह से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में चर्चा की. इस मौके पर श्याम हेंब्रम, मालती टुडू, चारु चरण टुडू, रेणुका टुडू आदि उपस्थित थे.

Advertisements