Spread the love

चाकुलिया: चौठिया में जंगली हाथी ने 75 वर्षीय वृद्ध महिला को पटककर मार डाला, वन विभाग ने दी 50,000 मुआवजा राशि

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत बड़ामारा पंचायत के चौठीया गांव स्थित बांधडीह टोला में सोमवार की सुबह एक जंगली हाथी ने 75 वर्षीय वृद्ध महिला दुलारी मुर्मू पटककर मार डाला. इस दौरान वृद्ध महिला के सामने अचानक आए हाथी ने उन पर हमला बोल दिया और उन्हें पटकने के बाद दांत से पेट फाड़ दिया. इससे घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना उस वक्त हुई जब वृद्ध महिला कच्ची सड़क से होते हुए कहीं जा रही थी. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. इस घटना के बाद से गांव में हाथियों के निरंतर बढ़ते आतंक को लेकर ग्रामीणों में भारी डर और आक्रोश देखा जा रहा है. इस घटना की सूचना पाकर प्रखंड प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी. वहीं वन विभाग से आए फॉरेस्टर कल्याण महतो ने मृतक महिला के पुत्र कुशल मुर्मू को 50,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की है. वन विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सरकारी प्रावधान कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शेष 3.5 लाख रुपये की मुआवजा राशि पीड़ित परिवार को सौंप दी जाएगी.

Advertisements
Advertisements

मार्च से मई तक हाथी के हमले से हुए घायल ओर मृतक की सूची..

3 मार्च 2025 मंगलू नायक, जेनाडाही (मृतक)
2 अप्रैल 2025 बुधनी सोरेन, दुधियाशोल (मृतक)
7 मई 2025 शांति देवी खाटूआ, उदाल (घायल)
7 मई 2025 बेहुला नायक, डुमूरडीहा (मृतक)
15 अगस्त 2025 धरमा नायक, गोईदो (घायल)
21 जनवरी 2026 काशीनाथ पातर, उदाल (घायल)
4 फरवरी 2026 खगेन हेंब्रम, बांकशोल (घायल)
22 फरवरी 2026 विश्वजीत गोप, आमडांगरा (घायल)
4 मई 2026 दुलारी हेंब्रम, चौठीया (मृतक)

You missed