Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: “स्वच्छता ही सेवा” के तहत जागरूकता सह सफाई अभियान चलाकर दिया गया स्वच्छता का संदेश

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे देशव्यापी “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत गुरुवार को चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के हाटचाली में शहर में जागरूकता सह सफाई अभियान चलाया गया. इस दौरान नगरवासियों सफाई कर्मियों और कार्यालय के कर्मियों द्वारा श्रमदान कर साफ सफाई किया गया. साथ ही स्वच्छता के प्रति लोगो को जागरूक किया गया.

Advertisements

मौके पर नगर प्रबंधक अनंत खलको ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है कि चाकुलिया को स्वच्छ और सुंदर बनाएं. स्वच्छता केवल एक दिन की जिम्मेदारी नहीं है. उन्होंने बताया कि यह हमारी जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए. हर नागरिक को अपने घर, दुकान और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लेना चाहिए.

इस मौके पर जेई मीता राय, असगर हुसैन, रेणुका महतो, अमित मिश्रा, दुर्गा नाथ, पल्लव झा, रोकी दास आदि उपस्थित थे.

You missed