
चाकुलिया: स्टेशन रोड में खुला यूटीएल सोलर शोरूम, झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने किया दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के डाकबंगला स्थित रेलवे स्टेशन रोड में सोमवार को अमृत इलेक्ट्रिकल्स एंड सोलर्स द्वारा यूटीएल सोलर शोरूम का उद्घाटन किया गया. इस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश षाड़ंगी ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया. इस संबंध में डॉ दिनेश षाड़ंगी ने कहा कि अब हम सभी सूर्य ऊर्जा के संकल्प से दूर नहीं है. सौर ऊर्जा के उत्पादन से पारंपरिक ऊर्जा पर निर्भरता कम होगी और प्रदूषण रहित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही कार्बन उत्सर्जन में कमी होगी एवं पर्यावरण संरक्षण में इसका लाभ मिलेगा. इस मौके पर रामजी राय, दिनेश सिंह, मनींद्र नाथ पालित, रवींद्रनाथ मिश्रा, लक्ष्मी नारायण दास, अनिल मिश्रा, रामाकांत सिंह, चंद्रदेव महतो, मुन्ना सिंह, राजेंद्र पांडे, गंगा नारायण दास, रामस्वरूप यादव, बीरेंद्र तिवारी, मारकंडे मिश्रा, रामाकांत शुक्ला, देव प्रकाश, राजीव रंजन, संजीव शर्मा, मधु कुमार, राशिद खान, दीपक सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, धीरज सिंह, सिद्धार्थ सिंह आदि उपस्थित थे.

Related posts:

