Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: विधानसभा चुनाव को लेकर वाहन चेकिंग के क्रम में शीशाखून चेकपोस्ट से जांच टीम ने एक वाहन से 2 लाख 55 हजार रुपए कैश किया बरामद

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर पुलिस और एसएसटी का संयुक्त चेकिंग अभियान जारी है. इसके तहत मंगलवार को चाकुलिया प्रखंड के शीशाखून चेकपोस्ट में जांच टीम ने वाहन चेकिंग के क्रम में एक वाहन से 2 लाख 55 हजार रुपए कैश बरामद किया गया. पूछताछ करने पर कैश के संबंध में उन्होंने सही जानकारी और वैध दस्तावेज नहीं दे पाया. साथ ही वह कोई भी डॉक्यूमेंट नहीं दिखा पाया. पुलिस की ओर से नियमानुसार रुपए जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2024 को देखते हुए प्रवेश मार्गों पर गहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. सभी वाहन को तलाशी करने के बाद ही सीमा में घुसने दिया जा रहा है.

Advertisements

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर