Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: पहाड़ पूजा से लौटते क्रम में अज्ञात वाहन के टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल ओर पीछे बैठे दोस्त की हो गई मौत

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया शीशाखून मुख्य सड़क के जोड़ाम स्थित कैनाल के समीप अज्ञात वाहन के टक्कर से पहाड़ पूजा से लौट रहे गालूडीह निवासी बाइक सवार शिवम मंडल घायल हो गया और नीलू साधन दार की मौत हो गई. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार गालूडीह के पाट माहुलिया निवासी शिवम मंडल स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या JH05 DK 3004 में अपने दोस्त नीलू साधन दार को लेकर चाकुलिया के जयनगर स्थित कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा घूमने आया था. पहाड़ पूजा देखकर वापस अपना घर गालूडीह जा रहा था. इस दौरान पहाड़ पूजा से वापस आने के क्रम में जोड़ाम स्थित कैनाल के समीप अज्ञात पिकअप के साथ टक्कर हो गया. इस टक्कर से शिवम और नीलू बुरी तरह से घायल हो गया. नीलू को सिर पर गहरी चोट आई थी. पुलिस प्रशासन की मदद से दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया.

Advertisements

जहां डॉ रामनाथ शर्मा ने घायल शिवम मंडल का इलाज कर रेफर कर दिया और नीलू साधन दार की जांच कर उसे मृत्यु घोषित कर दिया. इसकी सूचना पाकर विधायक समीर कुमार मोहंती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली और घायल का हाल-चाल जाना.

You missed