
चाकुलिया: केएनजे उच्च विद्यालय के वर्ष 2005 बैच के युवा अब फाउंडेशन माध्यम से जरूरतमंद लोगों को करेंगे मदद
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
जमशेदपुर के कदमा स्थित ईसीसी क्लब हाउस में रविवार को चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत केएनजे उच्च विद्यालय के 2005 बैच का मिलन समारोह आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम में 2005 बैच के विभिन्न क्षेत्र में कार्यरत सभी युवा इस समारोह में शामिल हुआ. इस दौरान युवाओं ने बारी-बारी से सभी अपने-अपने कार्य क्षेत्र के अभिज्ञता को साझा किया. इस दौरान मिलन समारोह में चर्चा करते हुए सभी युवा मिलकर एक फाउंडेशन के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को सहयोग करने को लेकर विचार विमर्श किया. साथ ही एक फाउंडेशन माध्यम से जरूरतमंद लोगों को मदद करने का भरोसा दिलाया.


इस मौके पर उपेंद्र नाथ, चंदन महतो, रवि शंकर सिंह, विकाश महतो, रोहित सिंह, प्रशांत महतो, छाकू राम, मानस पाल, सुमन कूइला, राजीव महतो, उमा शंकर पाल, सरोज बेरा, नकुल कुमार, जमीनी कांत, देवाशीष बेरा, काली चरण, कैलाश पाल, कार्तिक मुर्मू, मुकेश महतो, वर्षा मुर्मू, अपूर्व महतो आदि उपस्थित थे.

