Spread the love

अभाविप के नई दिल्ली राष्ट्रीय अधिवेशन के पोस्टर का हुआ विमोचन…

सरायकेला-संजय मिश्रा ।

Advertisements
Advertisements

काशी साहू महाविद्यालय सरायकेला के प्रांगण में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नई दिल्ली राष्ट्रीय अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कोल्हान विभाग सहसंयोजक सिद्धार्थ सिंह बागी के नेतृत्व में किए गए उक्त पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के अवसर पर छात्र नेता सह पूर्व जिला संयोजक लक्ष्मण महतो, रोशन कुमार, अजय ज्योतिषी, भोला लोहार एवं कौशल सहित कॉलेज अभाविप इकाई और कॉलेज के छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

मौके पर सिद्धार्थ सिंह बागी ने कहा कि काशी साहू कॉलेज सरायकेला शुरू से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का अभेद्य किला रहा है। और राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर कॉलेज के छात्रों और छात्र नेताओं में विशेष उत्साह है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने के साथ-साथ छात्र हित और शिक्षा हित में समर्पित श्रेष्ठ अनुशासित छात्र संगठन है।

You missed