Advertisements

राजनगर भाग 15 जिप प्रत्याशी चामी मुर्मू का तूफानी दौरा,तीन पंचायतों के दर्जनों गांव में चलाया जनसंपर्क अभियान
राजनगर भाग 15 जिप उमीदवार सुश्री चामी मुर्मू ने अपने परिषद क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दी है,बुधवार को कटंगा पंचायत के धोलाडीह,कटंगा,रानीबांद,पोहा,बाना,कुमड़ाशोल,आराहासा,कमारबासा,मिडिकी, उपरशिला, भुरकुली, कासीदा,बान्दू, घाघीडीह, सीरियापोसी,बुरुडीह आदि गाँव मे जनसंपर्क कर लोगों से दोबारा मौका देने व 1 no. बटन ऐ.सी.छाप पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।जनसंपर्क में जनता से एक बार फिर मौका देने की अपील की और स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण,एवं क्षेत्र में लोगों को मूलभूत सुविधा आदि मुद्दों पर बात की।वहीं जनसंपर्क में अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखी।जिससे जनता में भी चामी मुर्मू के प्रति रुझान देखी जा रही है।
Advertisements


