Advertisements
Spread the love

चंपारण : दर्दनाक हादसे में दो महिला की मृत्यु और पांच घायल…

संजय कुमार विनित… ✍️

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में गर्भवती महिला समेत दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बगहा अनुमंडल क्षेत्र के मधुबनी बांसी व-धनहा मुख्य पथ की बताई जा रही है।

घटना सोमवार की रात्री करीब 3 बजे की बताई जा रही है। बोलेरो सवार सभी धनहा थाना के मुर्गाहवा गांव निवासी हैं। पुलिस ने ट्रक व बोलेरो को जब्त कर लिया है। घायलों में स्थानीय सरपंच भी शामिल हैं. वही इस हृदय विद्यारक घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।

परिजनों ने बताया कि मुर्गाहवा गांव निवासी सुभाष पाल की पुत्री प्रियंका देवी को सोमवार की रात प्रसव पीड़ा होने पर सुभाष पाल ने इलाज के लिए बोलोरो से गांव के ही सरपंच उमेश पाल व राजन पाल के साथ पीएचसी दहवा पहुंचे। जहां चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्भवती महिला की जांच कर अभी शिशु पैदा होने में काफी विलंब बताया। जिसके बाद परिजन पुनः बोलोरो में सवार होकर वापस लौट रहे थे कि सड़क हादसा में गर्भवती प्रियंका देवी सहित 45 वर्षीय आशा देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।

You missed