Spread the love

 

ग्राम प्रभारियों की टीम गठन में जुटी आजसू , लखीराम सिंह सरदार आजसू के मातकमडीह पंचायत अध्यक्ष मनोनीत…

 

चाण्डिल: कल्याण पात्रा  आजसू पार्टी के केंद्रीय निर्देशानुसार ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में ग्राम प्रभारियों के टीम का गठन किया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक राजस्व ग्राम में एक प्रभारी को मनोनीत किया जा रहा है। बुधवार को चांडिल प्रखंड के मातकमडीह पंचायत में ग्राम प्रभारी मनोनीत किया गया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप की अगुवाई में बैठक हुई। बैठक में पंचायत के विभिन्न गांवों से एक – एक प्रभारी को मनोनीत किया गया।

Advertisements
Advertisements

इस दौरान सर्वसम्मति से लखीराम सिंह सरदार को मातकमडीह पंचायत का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जानकारी देते हुए प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप ने बताया कि केंद्रीय समिति के निर्देश पर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से ग्राम प्रभारियों का टीम गठन किया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक गांव से एक सक्रिय कार्यकर्ता को प्रभारी मनोनीत किया जा रहा है। ग्राम प्रभारियों द्वारा चुल्हा प्रमुख तैयार किया जाएगा।

दुर्योधन गोप ने बताया कि दो साल पहले मेला में अपराधियों ने गोली मारकर मातकमडीह के पंचायत अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से पंचायत अध्यक्ष का पद रिक्त था। सर्वसम्मति से लखीराम सिंह सरदार को पंचायत अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। इस अवसर पर दिवंगत आजसू पंचायत अध्यक्ष सुबोध सिंह सरदार की याद में कार्यकर्ताओं ने एक मिनट का मौन रखा।

इस मौके पर प्रखंड सचिव माधव सिंह मुंडा, ओबीसी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष दिलीप प्रमाणिक, प्रखंड उपाध्यक्ष नवीन महतो, मनोहर महतो, बिरेन सिं ह सरदार, सुरेश महतो, विजय सिंह सरदार, संतोष महतो, सपन महतो, विकाश महतो, कृष्ण चंद्र महतो, रवींद्र महतो इत्यादि उपस्थित थे।

Advertisements

You missed