Advertisements
Spread the love

नीमडीह डाकबंगला परिसर में कंपनी द्वारा कारखाना लगाने के विरुद्ध निराधार आन्दोलन के कारण आमसभा का हुआ आयोजन।

रैयतदारों ने कंपनी लगाने के समर्थन में किया आमसभा

चांडिल (विद्युत महतो) चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह प्रखण्ड अन्तर्गत सुडीडीह, गौरडीह, सांगीरा, आदारडीह, नीमडीह, रघुनाथपुर व केतुंगा मौजा के रहने वाले जमीनदाताओ ने एस एम स्टील कंपनी स्थापना के समर्थन में रघुनाथपुर वन विश्रमागार में रविवार को आमसभा आयोजित किया। इस दौरान आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों ने जिला के उपायुक्त को लिखित आवेदन देने का निर्णय लिया।

Advertisements

इस अवसर पर आदरडीह पंचायत के मुखिया सुभाष सिंह, उप मुखिया हाकुम कुमार, गौरडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि खगेंद्र नाथ मुदी, रघुनाथपुर के ग्राम प्रधान वैद्यनाथ महतो, आदरडीह के ग्राम प्रधान श्यामापद कुमार, सांगिड़ा के ग्राम प्रधान तपन कुमार महतो, नीमडीह के ग्राम प्रधान श्यामल चंद्र महतो, केतुंगा के ग्राम प्रधान रघुनाथ महतो, सनत कुमार, मधुसुदन कुमार, सुरजित महतो, नबनी महतो, भक्त रंजन मंडल आदि काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

उपायुक्त को दिया जायेगा पत्र   :

ग्रामीणों द्वारा उपायुक्त को देने वाले पत्र में लिखा गया है कि अपना जमीन स्वेच्छा से नौकरी देने के शर्त के साथ कारखाना लगाने के लिए दे चुके हैं एवं बाकी जमीन को अभी भी दे रहे हैं। पिछले कोरोना काल में यहाँ के सैकड़ों युवक-युवती, जो बाहर में काम कर रहे थे। वे लोग बहुत मुश्किलों का सामना करते हुए घर आ चुके हैं। हम सभी जमीन दाताओं ने क्षेत्र के बेरोजगारी समस्या से निजात पाने के लिए ही कम्पनी को जमीन देने का निर्णय ले चुके हैं। हम कम्पनी को जो जमीन दे चुके है तथा दे रहे हैं,

उसमें से आधा जमीन तो ऐसा है कि कभी भी उसमें फसल ही नहीं होता है। इस क्षेत्र के हजारों युवक-युवती प्रतिदिन जमशेदपुर, आदित्यपुर, गम्हरिया आदि जगह पर काम करने के लिए जाते हैं। क्षेत्र के सैकड़ों युवक-युवती आज भी राज्य के बाहर काम करने के लिए गये हुए हैं। क्षेत्र के दयनीय आर्थिक परिस्थिति को देखते हुए ग्राम सभा बुलाकर ही निर्णय ले चुके हैं कि बेरोजगारी समस्या से निजात पाने के लिए यहाँ पर एक कारखाना लगाना जरूरी है।

वर्तमान में दो-चार आदमीयों ने जमशेदपुर, पटमदा, तमाड़ आदि जगहों से कुछ आदमी लाकर ग्राम सभा के बैनर से कम्पनी के विरुद्ध आन्दोलन कर रहे तथा सरकारी पदाधिकारियों को ज्ञापन सौंप रहें। इनलोगों के समर्थन में कम्पनी लगाने वाले जगह का न ही कोई जमीन दाता है और न ही कोई ग्राम प्रधान है। अतः श्रीमान् से प्रार्थना है कि हमारे बेरोजगार युवक-युवती के प्रति सकारात्मक दृष्टि रखते हुए बिना जमीन दाता के समर्थन से किये जा रहे इस निराधार आन्दोलन के विरुद्ध उचित कदम उठाने की कृपा करें। ताकि हम शान्तिपूर्ण ढंग से अपना जमीन कारखाना स्थापित करने के पश्चात बेरोजगार युवक-युवतीयों को रोजगार दे सके। पत्र का प्रतिलिपि अनुमण्डल पदाधिकारी चाण्डिल, अंचल अधिकारी नीमडीह, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी नीमडीह, थाना प्रभारी नीमडीह को देने का निर्णय लिया गया।

You missed