
श्री श्याम कला भवन के सदस्य मिले एसडीओ से,जाम से मुक्ति दिलाने की मांग…
चांडिल:कल्याण पात्रा

चांडिल बाजार मे आए दिन लगने वाले सड़क जाम से मुक्ति दिलाने की मांग को लेकर श्री श्याम कला भवन का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को एसडीओ सुभ्रा रानी से मिला। कला भवन के अध्यक्ष संजय चौधरी ने एसडीओ को चांडिल मुख्य बाजार एवं डैम रोड पर लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने की मांग की।
संजय चौधरी ने बताया कि पिछले कई दिनों से लगातार लग रहे जाम के कारण व्यवसाय पर इसका प्रतिकुल असर पड़ रहा है,वही आम लोगों एवं स्कूली बच्चों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। श्री चौधरी ने फिलहाल जाम से निजात के लिए ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति करने की मांग की। उन्होंने पिछले दो माह से चांडिल में ठप पड़े पेयजलापूर्ति को सुचारू करने के लिए एसडीओ से आवश्यक कदम उठाने एवं जर्जर हो चूकी बिजली तार को दुरूस्त करने का आग्रह किया। कला भवन ने 21 मार्च को आयोजित होने वाले फाल्गुन महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एसडीओ को न्योता भी दिया। इस मौके पर कला भवन के उपाध्यक्ष राजीव कुमार साव भी मौजूद थे।
Related posts:

