
तिरुलडीह पंचायत भवन में विधायक ने किया 150 सौ लाभुकों के बीच कोर कार्बन चूल्हा का वितरण…
चांडिल (विद्युत महतो) चांडिल अनुमंडल के कुकड़ू प्रखंड के तिरुलडीह पंचायत भवन परिसर में बुधवार को कोर कार्बोनेक्स प्राइवेट लिमिटेड एंड विदा कार्बन कॉर्प के सौजन्य से कोर कार्बन चूल्हा का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो उपस्थित हुई।

जहां उन्होंने लाभुकों को अपने हाथों से कोर कार्बन चूल्हा का वितरण किया। इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा कि करीब 150 सौ लाभुकों को कोर कार्बन चूल्हा का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि कोर कार्बन चूल्हा से महिलाएं लकड़ी का इस्तेमाल करके खाना बना सकेगी, इस चूल्हा से महिलाओं को पर्यावरण एवं स्वास्थ्य सुरक्षा में लाभ मिलेगा।
मौके पर तिरुलडीह थाना प्रभारी रितेश कुमार, केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, झामुमों कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो, पंचानन पातर, मंगल महतो, रामु महतो, सुभद्रा सिंह मुंडा, एएसआई हरदेव पासवान, धीरज महतो, गिडू महतो, निखिल महतो आदि महिलाएं व झामुमों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Related posts:

