Advertisements
Spread the love

विधायक ने किया कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र का दौरा, कई कार्यक्रमों में हुए शामिल…

चांडिल (विद्युत महतो) चांडिल अनुमंडल के कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र का शनिवार को स्थानीय विधायक सविता महतो ने तुफानी दौरा किया । विधायक ने क्षेत्र दौरा के क्रम में स्वास्थ्य मेला, तिरूलडीह में नव परायण महायज्ञ ,कुकड़ु में हरी नाम संकिर्तन बुरूडीह में नव परायण महायज्ञ में भी सामिल हुए। वहीं उन्होंने तिरूलडीह, बुरूडीह ,सिरकाडीह आदि कई गांवों में ग्रामीणों के साथ बैठकर क्षेत्र के समस्याओं से भी अवगत हुए। विधायक ने अपने कार्यकाल में किए जा रहे विकास कार्यों का भी ग्रामीणों को जानकारी दिया।

Advertisements

उन्होंने तिरूलडीह में नव परायण महायज्ञ में महिलाओं के साथ जमीन पर बैठकर महायज्ञ में राम चरित मानस पाठ का रसास्वादन किया। मालूम हो कि तिरूलडीह में नव परायण महायज्ञ का आयोजन किया गया है। आज आठवें दिन विधायक उपस्थित होकर भगवान से क्षेत्र की बरकत व तरक्की का कामना किया। विधायक सविता महतो ने कहा कि आज क्षेत्र दौरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र दौरा के दौरान कई कार्यक्रमों में भी भाग लिया और लोगों से भी मिलकर समस्याओं से अवगत हुए। मौके पर झामुमो केन्द्रीय सदस्य काबलु महतो, 20 सुत्री अध्यक्ष शक्ति पद महतो, शमशेर अली आदि उपस्थित थे।

You missed