Spread the love

झामुमो ने टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट एवं टाटा ग्रोथ शॉप गम्हरिया में

24 घंटों की सांकेतिक नाकाबंदी की…..

सरायकेला। झारखंड मुक्ति मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को जिलेभर से तकरीबन 5000 झामुमो कार्यकर्ता गम्हरिया स्थित टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट एवं टाटा ग्रोथ शॉप में 24 घंटों की सांकेतिक नाकाबंदी के लिए गम्हरिया पहुंचे। जहां उक्त दोनों कंपनियों के मुख्य गेट को पूर्ण रूप से 24 घंटे के लिए आर्थिक नाकाबंदी कर दिया गया।

Advertisements

4

 

जिससे कंपनी के कर्मचारी, पदाधिकारी और मजदूर कंपनी के भीतर नहीं जा पाए। मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैनर तले विस्थापितों ने भी अपनी मांगे रखी। जो टाटा स्टील को दी गई अपनी जमीन वापस लेने की मांग कर रहे थे। नाकाबंदी में मौजूद विस्थापित संघर्ष समिति के सचिव भोमरा माझी ने बताया कि टाटा स्टील आदिवासियों की भूमि पर उद्योग लगाकर बाहरी लोगों को सम्मान देता आया है। और आदिवासियों के हक छीनने का काम करता रहा है। जिसको लेकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निर्देश पर सांकेतिक नाकाबंदी की जा रही है। यदि उनकी मांगे नहीं मानी जाती है तो पूरे 24 घंटे के लिए टाटा स्टील का घेराव करते हुए आर्थिक नाकेबंदी किया जाएगा।

झामुमो द्वारा टाटा स्टील के खिलाफ आंदोलन में इचागढ़ विधायक सविता महतो एवं गुरुचरण किस्कू भी करीब 2000 समर्थकों के साथ कंपनी गेट पहुंचकर नाकेबंदी में शामिल हुए। इचागढ़ विधायक सविता महतो ने बताया कि टाटा स्टील का स्थानीयों के खिलाफ रवैया बहुत ही निंदनीय है। यदि मांगे नहीं मानी जाती है तो आने वाले समय में आंदोलन बड़ा रूप ले सकता है। उन्होंने कहा कि टाटा अपना कार्यालय का स्थानांतरण पुणे कर रही है। जिसका विरोध किया जा रहा है।

मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष शुभेंदु महतो ने कहा कि आदिवासियों के हक अधिकार को छीनते आ रहे टाटा घराने के साथ आर पार की लड़ाई है। मौके पर 7 सूत्री मांगों का ऐलान भी किया गया।

Advertisements

You missed