Advertisements
Spread the love

विधायक सविता महतो 18 लाख की दो योजनाओं का किया उद्घाटन……..

चाण्डिल (विद्युत महतो) सरायकेला खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शनिवार को विधायक सविता महतो ने योजनाओं का विधिवत् उद्घाटन किया । विधायक सविता महतो ने चिरुगोड़ा तथा काठगोड़ा में दो तालाब निर्माण कार्य का फीता काटकर व शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया ।

Advertisements

विधायक सविता महतो ने कहा कि करीब 18 लाख की लागत से तालाब निर्माण का कार्य अपने विधायक निधि से किया गया है। उन्होंने कहा कि जनताओं के मांग को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर विधायक निधि से योजना दिया गया था।

मौके पर विधायक के आप्त सचिव काबलु महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव,चांडिल प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण किशोर महतो,अमित कुमार सिन्हा,आदि उपस्थित थे ।

You missed