Advertisements

जिप सदस्य ओम प्रकाश लायेक सुखा राशन देकर
श्राद्ध कर्म में किया सहयोग…..
सरायकेला। चांडिल प्रखंड के रसुनिया पंचायत अंतर्गत रावताड़ा गांव निवासी स्वर्गीय गुरुवारी सिंह सरदार के श्राद्ध कर्म के लिए चांडिल के जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश लायेक ने उनके परिजनों को सुखा राशन देकर सहयोग किया। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि दी। मौके पर वासुदेव सिंह सरदार, धीरेन लायेक एवं राघव महतो उपस्थित रहे।
Advertisements


