Advertisements
Spread the love

सम्पूर्ण मानवता कल्याण संघ के डॉ संजय गिरी समेत

प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, शहीद के प्रतिमा

अनावरण संबंधित हुई बातचीत , जल्द मिलेगी तारीख …

जमशेदपुर: जमशेदपुर शहर की प्रतिष्ठित संस्था सम्पूर्ण मानवता कल्याण संघ के प्रतिनिधियों ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। जिसमें संस्था के अध्यक्ष डॉ संजय गिरी , महासचिव अभिषेक गौतम , अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सुशील सिंह एवं मो0 जावेद , राशू भुईंयां , बहरागोड़ा के शहीद वीर गणेश हाँसदा के भाई दिनेश हाँसदा समेत अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

डॉ संजय गिरी ने बताया कि वीर शहीद गणेश हाँसदा की प्रतिमा उनके पैतृक गाँव में बनाई जा चुकी है। जिसकज अनावरण के संबंध में मुख्यमंत्री से बातचीत हुई। मुख्यमंत्री ने बहुत जल्द अनावरण के लिए तारीख सुनिश्चित करने की बात कही है। इस दौरान संस्था की ओर से मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ, मोमेंटों, अंगवस्त्र एवं धार्मिक पुस्तक देकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान बहरागोडा विधायक समीर मोहंती भी उपस्थित रहे।

You missed