Advertisements
Spread the love

सविता महतो पहुंची एमजीएम, गंभीर रूप से घायलों को भेजा गया रिम्स, कही घटना में

घायलों के ईलाज में नही होगी लापरवाही ……..

बारात से वापस लौट रही मिनी बस पलटा, घटना स्थल पर चार की

धटना स्थल पर मौत, घायलों का एमजीएम में चल रहा है ईलाज….

सरायकेला (कल्याण पात्रा ) सरायकेला-खरसावां जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगू में गुरुवार की सुबह बारात से लौट रही मिनी ट्रक पुल से टकरा कर पलट गई। बारात ईचागढ़ थाना क्षेत्र के दारूदा से कांदर बेड़ा के पास रामगढ़ गई थी। मिनी ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि पुल से टकरा के बाद चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका।

Advertisements

सड़क हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 7 लोग घायल हैं। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर चांडिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सभी जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया है। चांडिल थाने की ओर से बताया गया कि अब तक हादसे में मरने वाले लोगों की पहचान नहीं हुई है। परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि हादसा करीब 4 बजे हुआ। घायलों में चौका थाना क्षेत्र के उरमाल के सोनू सिंह, लव सिंह मुंडा, ईचागढ़ के दारूदा का शैलेंद्र मछुआ, शिबू मछुआ बुद्धेश्वर मुंडा , ईचागढ़ के शंकरडीह का अजय कुमार महतो आदि शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंच रहे हैं।

अस्पताल में घायलों का इलाज शुरू हो गया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को ऑक्सीजन चढ़ाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मिनी ट्रक ड्राइवर ने दिन भर पंचायत चुनाव के लिए प्रचार किया था। इसके बाद वाहन लेकर बारात चला गया।रात में पार्टी की। इसके कारण चालक को गाड़ी चलते समय नींद आ गई। नींद के कारण यह हादसा हुआ।

You missed