
चांडिल : 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर गांगूडीह फुटवॉल मैदान में आदिवासियों का होगा महाजुटान, स्टॉल में प्रदर्शित होगी आदिवासियों की पौराणिक कला, संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी..
चांडिल (कल्याण पात्रा)। आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में जोर शोर से तैयारी की जा रही हैं। जिससे लेकर चांडिल डैम नौका विहार में आदिवासी समन्वय समिति चांडिल अनुमण्डल की बैठक हुई बैठक में डोमन बास्के के ने बताया कि इस बार चांडिल अनुमंडल के आदिवासियों के विभिन्न सामाजिक एवं जनसंगठनों द्वारा संयुक्त रूप से आदिवासी दिवस मनाने की तैयारी की जा रही हैं। आदिवासी दिवस के अवसर पर चांडिल के गांगूडीह फुटबॉल मैदान में विसाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा, जहां हजारों की संख्या में आदिवासियों का महाजुटान होगा।

इस अवसर पर डोमन बास्के ने बताया कि गांगूडीह फुटबॉल मैदान में आयोजित जनसभा में आदिवासियों का महजुटान होगा, जहां सभी महिला, पुरूष, युवा, बुजुर्ग पारंपरिक परिधान में शामिल होंगे। इस अवसर पर आदिवासियों कला, संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। जनसभा से पूर्व चौका के टुईडूंगरी स्थित फूलों झानो के प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित किया जाएगा। इसके बाद वहां से विशाल बाइक रैली निकाली चान्दोडीह के समीप कार्तिक उरांव और गौरांगकोचा सिन्दुकानु के प्रतिमा पर मल्यापन कर चांडिल गोलचक्कर में सिन्दुकानु के प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित किया जाएगा ।
गोलवक्कर से चांडिल बाजार होते हुए गांगूडीह फुटबॉल मैदान में आयोजित जनसभा मे रैली सभा में विलय हो जाएगी । डोमन बास्के ने बताया कि 500 संख्या में बाइक रैली में लोग शामिल होंगे। इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है और निर्धारित बाइक रैली वाले सड़क पर भारी वाहनों पर नो एंट्री लगाने की मांग की गई हैं।
इस अवसर पर श्यामल मार्डी, प्रकाश हांसदा,सुचांदू उरांव, सिद्धू सिंह मुंडा, बुद्धू हसदा, गाजूराम माझी, सुखराम बेसरा मकर सिंह मुंडा, विकास सिंह मुंडा ,आदि मौजूद रहे।

