Advertisements
Spread the love

#JMMSY से जुड़ने के लिए कल से, 3 से 10 अगस्त तक पंचायत स्तरीय शिविरों का आयोजन…

(03 अगस्त से 10 अगस्त तक) राज्य सहित हमारे #ईचागढ विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायत भवनों में शिविर लगाए जाएंगे।)

चांडिल: सुदेश कुमार 
पूरे ईचागढ़ विधानसभा की बहनों-माताओ से अनुरोध है कि आप सब इस योजना से जुड़ने के लिए विशेष शिविर में पहुंचकर अपने आवेदन को भरकर जमा करें। इस आवेदन को भरने के लिए कोई भी #शुल्क नहीं लिया जा रहा है।लाभुकों को आवेदन जमा करने के लिए पंचायतों में लगने वाले शिविर में आना होगा। आवेदनों को पोर्टल में इंट्री करने के लिए वीएलई मौजूद रहेंगे।

Advertisements

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिला आत्मसम्मान को बढ़ावा देने के लिए सरकार का एक कारगर कदम है। इसमें 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को रोजमर्रा की जरूरत को ध्यान में रखते हुए एक हजार रुपए प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। प्रत्येक माह की 15 तारीख तक सरकार उनके एकल लिंक्ड बैंक खाते में राशि क्रेडिट करेगी।

हेमंत सरकार की कोशिश है कि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक माताओं-बहनों को मिलें ताकि वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो सकें।

लाभुकों के लिए पात्रता को सरल रखा गया है। आवेदिका झारखण्ड की निवासी होनी चाहिए। उनकी आयु 21 वर्ष से अधिक एवं 50 वर्ष से कम होनी चाहिए। आवेदिका का आधार लिंक्ड सिंगल (एकल) बैंक खाता होना चाहिए। जिनका बैंक खाता आधार लिंक्ड नहीं है वे भी योजना का लाभ दिसम्बर – 2024 तक उठा सकतीं हैं। मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड होना चाहिए। आवेदिका का परिवार झारखण्ड राज्य के अंत्योदय अन्न योजना (पीला राशन कार्ड), पूर्वविक्ता प्राप्त गृहस्थ कार्ड (गुलाबी राशन कार्ड)/केरोसिन ओइल राशन कार्ड (सफेद राशन कार्ड)/हरा रंग का पृथक राशन कार्ड धारी होना चाहिए।

हमारी सोच, बेहतर ईचागढ़…

You missed