Spread the love

चांडिल थाना ने नशा के खिलाफ अभियान के तहत् 227 लीटर नकली विदेशी शराब जब्त,एक गिरफ्तार…

चांडिल (कल्याण पात्रा ) : अबैध शराब के कारोबार व परिवहन पर कारवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।चांडिल थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भूंईयांडीह की ओर से एक टेम्पो में भरकर नकली विदेशी शराब जमशेदपुर की ओर जाने वाली है। वहीं चांडिल थाना की पुलिस ने वरीय जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी को सूचना दिया।

इसके बाद वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर छापामारी दल का गठन किया गया।इसके बाद पुलिस ने टाटा-रांची राष्ट्रीय मार्ग पर शहरबेड़ा दलमा गेट के पास नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया गया। कुछ ही देर बाद भुईयांडीह की ओर से आ रहा एक काला पिला रंग का पियागो एसीई सवारी टेम्पो जेएच05बीके 0176 आते देखा। इसके बाद टेम्पो को रोका गया। तथा पुलिस द्वारा टेम्पो की तलाशी लेने पर उसमें लोड 76.320 लीटर अवैध विदेशी नकली शराब, 700खाली बोतल,तथा 1000पीस बोतल का ढक्कन, तथा 87पीस अलग -अलग ब्रांड का रेपर बरामद किया गया।पुलिस ने टेम्पो उक्त टेम्पो चालक होमपाईप किशोरीनगर पूर्वा सिंहभूम निवासी आकाश राम  को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर पुलिस ने भुईयांडीह (चिलगु) स्कूल के पीछे बन रहे करीब 150 लीटर अबैध नकली शराब,तथा शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री भी बरामद किया है।थाना प्रभारी वरूण यादव ने बताया कि काण्ड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तार को छापामारी किया जा रहा है।

Advertisements

You missed