Advertisements

सविता महतो ने झामुमो टिकट का दिया आवेदन, 22 को करेंगे नामांकन…
चांडिल (सुदेश कुमार ) ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट के लिए सविता महतो न आवेदन भरा । सविता महतो ने फॉर्म भरा और इसे 51 हाजार रुपये के डीडी के साथ पार्टी के महासचिव विनोद पांडे को आवेदन जमा दिया है। वही सविता महतो ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र 2019 के चुनाव में अपने निकटत्म प्रत्याशी आजसू के हरेलाल महतो को हरा कर ईचागढ़ का कामान संभाला ।
वही उन्होंने कहा की कोरोना काल के कारण कुछ कार्य छुट गये है । जनता से अपील किया की अपना आर्शीवाद बनायें रखें अधुरा कार्य को पुरा करना है । वहीं बताया की 22 अक्टूबर को ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के रुप में सविता महतो नामांकन दाखिल करेंगे और जनता से अपील किया की भारी संख्या में उपस्थित होकर आर्शीवाद दें ।
