Advertisements
Spread the love

सितारामडेरा के चाकूबाज गैंग ने दलमा में एक युवक को चाकू मारके किया घायल,ग्रामीणों ने गैंग को पकड़ा और चांडिल पुलिस को सौपा…

चांडिल: कल्याण पात्रा

Advertisements
Advertisements

चांडिल थाना क्षेत्र के फदलोगोड़ा में बीती रात को जमशेदपुर के चाकूबाज गैंग ने एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल युवक कृष्णा सिंह मुंडा फदलोगोड़ा का रहने वाला है। जिसे टीएमएच जमशेदपुर में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने चाकूबाजी करने वाले गैंग को पकड़कर चांडिल पुलिस को सौंप दिया है।

बताया जा रहा है कि दलमा पहाड़ चढ़ने के रास्ते में सुवर्णरेखा कैनाल आता है उक्त रास्ते से जाने में श्रद्धालुओं को काफी खतरा रहता है। कैनाल के ऊपर से जाने पर नीचे गिरने का खतरा बना रहता है। ऐसे में जमशेदपुर के कुछ युवक कैनाल के ऊपर से जाने का प्रयास कर रहा था लेकिन स्थानीय युवक कृष्णा सिंह मुंडा ने उन्हें मना किया और कैनाल के नीचे से जाने को कहा था।

इसी बात को लेकर नशे में धुत जमशेदपुर के युवकों ने चाकू मारकर कृष्णा सिंह मुंडा को गंभीर रूप से घायल कर दिया और वहां से दलमा की ओर फरार हो गया था। आज दोपहर को दलमा से लौटने के दौरान स्थानीय लोगों ने हमलावरों को पहचान लिया और उन्हें घेरकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने हमलावरों को चांडिल पुलिस को सौंप दिया है।

थाना प्रभारी वरूण यादव ने बताया कि सुबह घायल अवस्था में युवक को दलमा के फदलोगोड़ा के समीप ग्रामीणों को मिला जिसे टीएमएच मे इलाज के लिए भेज दिया गया।

वही घायल की पहचान स्थानीय कृष्णा सिंह मुंडा के रूप में मिला। बदमाशों को ग्रामीणो ने पकड़कर चांडिल पुलिस को सौंपा । पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है कि ये किस मंसा से चांडिल के दलमा क्षेत्र में आए थे। इनके पास से नकली पिस्तौल और एक कट्टाभी वरामत किया गया।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्तर प्रदेश उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज बिहार बिहार बोकारो मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

दुमका : ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे आठ वर्षीय जीत के इलाज के लिए परिवार ने लगाई मदद की गुहार