Spread the love

धुनाबुरु में विधायक सविता महतो ने किया 93 करोड़ कि लागत से बनने वाले ग्रामीण जलापूर्ति योजना का भूमिपूजन…

योजना से 11 पंचायत के 9 हाजार 9 सौ 65 परिवारों के बीच होगा जलापूर्ति…

चांडिल:कल्याण पात्रा

चांडिल प्रखंड के धुनाबुरु में ग्रामीण जलापूर्ति योजना का भूमिपूजन गुरुवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शिलापट्ट अनावरण कर किया। इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा धुनाबुरु एवं आसन्न ग्रामो में ग्रामीण जलापूर्ति योजना का निर्माण 92 करोड़ 83 लाख रुपये कि लागत से किया जाएगा। विधायक ने कहा इस जलापूर्ति योजना से चांडिल प्रखंड के 6 पंचायत व ईचागढ़ प्रखंड के 5 पंचायत के 71 गांव व 9 हाजार 9 सौ 65 परिवारों के बीच जलापूर्ति होगा।

विधायक ने कहा इस जलापूर्ति योजना का निर्माण हो जाने से ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगी। उन्होंने संवेदक को जलापूर्ति योजना का निर्माण कार्य ससमय व गुणवत्ता पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही विधायक सविता महतो ने इस प्रकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं का स्वीकृति देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विभागीय मंत्री मिथिलेश ठाकुर का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सविता मार्डी, ग्राम प्रधान दिनबोंधु सिंग पातर, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, पशुपति बागची, बुद्धेश्वर महतो, भादरू सिंग मुंडा, अरुण महतो, लंबोदर महतो, अजित सिंह मुंडा, अनिल महतो, संजय महतो, कोटका कालिंदी आदि काफी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।

Advertisements

You missed