Spread the love

दो अबैध बालू लदे ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार….

चांडिल (Bidhyut Mahato) चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के हाड़ाद -मिलन चौक केनाल सड़क पर सोड़ो के पास शनिवार को अबैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को ईचागढ़ सीओ भोला शंकर महतो एवं ईचागढ़ थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर दोनो ट्रैक्टर को जप्त किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर को जब्त कर ईचागढ़ थाना ले गयी, इधर छापेमारी के दौरान दोनों ट्रैक्टर के चालक मौके से ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गए। ईचागढ़ थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने बताया में जब्त कर दोनो ट्रैक्टर को थाना में रखा गया है एवं कागजातों का जांच किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इसकी सुचना खनन विभाग को दे दिया गया है।

Advertisements
Advertisements