Spread the love

विनोद राय ने भाजपा संगठन की ताकत को दिखाया, ईचागढ़ और बंगाल के 11 फंसे युवा मजदूरों को 24 घंटे में घर वापस लाया, आज शाम 6 बजे टाटा स्टेशन पर उतरेगें मजदूर, परिवार से मिलेंगें…

चांडिल (सुदेश कुमार) ईचागढ़ विधानसभा के कुकडू प्रखंड अंतर्गत इचाडीह पंचायत के एदेलडीह गांव के 6 मजदूर और बंगाल के नावाडीह के 5 मजदूर एक ठेकेदार के माध्यम से अहमदाबाद रोजगार के तालास में गए थे। वहां पहुंचने के बाद उन्हें ठेकेदार द्वारा बदसुलूकी और शोषण किया जा रहा था। ठेकेदार ने अपना मोबाइल बंद कर मजदूरों को दूसरे लोगों के हाथों सौंप दिया और छोड़कर भाग गया। बताया जा रहा है कि झारखंड के मजदूरों को पाकिस्तान की सीमा की ओर ले जाने की कोशिश की जा रही थी। किसी तरह चकमा देकर मजदूर अहमदाबाद के सरखेज स्टेशन में छुपे और अपने परिवार वालों से संपर्क किया।

Advertisements

’विनोद राय ने 11 मजदूरों को वापस लाने में निभाई अहम भूमिका़….

इस मामले की जानकारी भाजपा नेता और युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता ’विनोद राय’ को कुकडू मंडल स्तरीय बैठक के दौरान परिवार के सदस्यों ने फंसे हुए मजदूरों का आधार कार्ड के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर गुहार लगाया । और बताया कि बच्चों जान का खतरा है । विनोद राय ने तत्काल फंसे हुए मजदूरों से फोन पर संपर्क कर उनकी स्थिति की जानकारी ली। मजदूरों ने अपना लाइव लोकेशन और स्टेशन की तस्वीरें भेजीं, जिसके बाद श्री राय ने तुरंत भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ’शशांक राज’ को इस स्थिति से अवगत कराया।

भाजपा संगठन की ताकत …

शशांक राज के सहयोग से अहमदाबाद के वरिष्ठ भाजपा नेता ’नरेश जी’ से संपर्क स्थापित हुआ। उनके प्रयासों से प्रशासन का सहयोग मिला और सभी 11 मजदूरों को सुरक्षित रेलवे स्टेशन पहुंचाकर झारखंड लौटने वाली ट्रेन शालीमार एक्सप्रेस में बैठाया गया। जो आज शाम 6 बजे टाटा स्टेशन पर उतरेंगें । सभी मजदूर सुरक्षित हैं और अपने घर की ओर लौटने की खुशी में लाइव वीडियो और लोकेशन भी साझा कर अपनी कुशलता बता रहे है ।

भाजपा नेता विनोद राय ने लिया सरकार को आड़े हाथ ….

भाजपा नेता विनोद राय की त्वरित कार्रवाई, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज और अहमदाबाद के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के समन्वय से यह महत्वपूर्ण बचाव कार्य सफल हुआ है। सभी 11 मजदूर अब सुरक्षित घर लौट रहे हैं। विनोद राय ने कहा भाजपा संगठन की ताकत है जो आज झारखंड के युवा मजदुर सुऱिक्षत लौट रहे है । वही हेंमत सरकार को आड़े हाथ लेते हुये कहा की चुनावी एजेंड याद किजिए यह मानने को तैयार हो जाए की झारखंड में युवाओं के लिए रोजगार नहीं है । इसका गवह ईचागढ़ के 11 मजदुर जो रोजगार के तालास में अहमदावाद पहुंच जहां जीवन और मृत्य की भय में जी रहें थे ।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News आरा/छपरा/सिवान/हाज़िपुर उत्तर प्रदेश ऊपर किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सिवान सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया री-नीट के कारण जान गंवाए परिक्षार्थिओं के लिए…

सरायकेला पुलिस का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार रिर्पोटर – जगबन्धु महतो तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से खुला राज, बंगाल के चार शातिर दबोचे; कोर्ट ने भेजा जेल सरायकेला: सरायकेला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुप्त सूचना, तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सरायकेला थाना कांड संख्या-59/26 के अनुसंधान के दौरान की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मिले ठोस साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास शामिल हैं। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बंदेल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच कराई गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। गिरोह के नेटवर्क, संभावित अन्य साथियों और अपराध के पूरे तंत्र की पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरायकेला पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में सक्रिय या बाहर से आकर अपराध करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।